{"_id":"62b31eeb9ce2ef6c78429fb8","slug":"main-accused-arrested-in-bhilai-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai Murder: भिलाई रंजीत हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा के लेन-देन में हुई हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai Murder: भिलाई रंजीत हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा के लेन-देन में हुई हत्या
Wed, 22 Jun 2022 07:23 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:23 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल से जांच कर रही है और उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करेगी, जिन्होंने हत्या के बाद आरोपियों के भागने में मदद की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई में रंजीत सिंह हत्याकांड के मामले में छावनी पुलिस ने मुख्य आरोपी और बीजेवाईएम से निष्कासित जिला महामंत्री लोकेश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया। उसने कहा कि यह हत्या ऑनलाइन सट्टा के लेन-देन को लेकर की गई है। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग रंजीत के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल से जांच कर रही है और उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करेगी, जिन्होंने हत्या के बाद आरोपियों के भागने में मदद की है। मदद करने वालों में एक युवती का नाम भी आ रहा है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड को स्कूटी से राजनांदगांव छोड़ा था। यह युवक भी इस हत्याकांड में शामिल था और अब गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद लोकेश पाण्डेय फरार हो गया गया था। इसके बाद वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, विशाखाट्टनम और विजयनगरम सहित अन्य ठिकानों में छिपता रहा। पुलिस लोकेश को पकड़ न सके इसके लिए उसने मोबाइल, एटीएम, लैपटॉप जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाओं का उपयोग करना बंद कर दिया था। 21 जून को लोकेश ने विशाखाट्टनम स्ठित होटल यामिनी में कमरा लिया। चेक इन करने के लिए उसने आईडी के रूप में अपना आधार नंबर दिया। जैसे ही होटल वाले ने आधार ऑनलाइन लिंक किया पुलिस को लोकेश का लोकेशन मिल गया। इसके बाद तुरंत एक टीम वहां के लिए रवाना हुई और लोकेश को गिरफ्तार कर दुर्ग लाई।
विज्ञापन