{"_id":"66e53ef8afc6233ce208772a","slug":"mla-sampat-aggarwal-suffered-a-major-heart-attack-admitted-to-balaji-hospital-in-mahasamund-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: विधायक सम्पत अग्रवाल को आया मेजर हार्ट अटैक, डिप्टी सीएम ने अस्पताल जाकर जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: विधायक सम्पत अग्रवाल को आया मेजर हार्ट अटैक, डिप्टी सीएम ने अस्पताल जाकर जाना हाल
Sat, 14 Sep 2024 01:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:15 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बालाजी अस्पताल जाकर विधायक सम्पत अग्रवाल से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों से विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधायक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विधायक सम्पत अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को देर रात अचानक हार्ट अटैक आया है। बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बालाजी अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। विधायक के बड़े बेटे सुमित अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11.30 बजे उन्हें हल्का चेस्ट पेन हुआ। उन्हें तत्काल बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ एनके अग्रवाल ने हृदयाघात का संदेह व्यक्त किया और बिना देर किए प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस से रायपुर बालाजी रेफर किया।
विज्ञापन
चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें मेजर हार्ट अटैक हुआ है। उनके हृदय पर 03 ब्लॉकेज बताया जा रहा है। जिनमें से एक ब्लॉकेज 100% दूसरा बाल ब्लॉकेज 90% और तीसरा ब्लॉकेज 60% बताया जा रहा है। 100% ब्लॉकेज को तत्काल उपचार कर खोला गया है, वहीं उनका इलाज अभी की जारी है। विधायक की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक उनकी बाईपास सर्जरी करनी होगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने अस्पताल जाकर जाना हाल
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बालाजी अस्पताल जाकर विधायक सम्पत अग्रवाल से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों से विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधायक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन