{"_id":"64a019655026a78ba40d6786","slug":"chhattisgarh-police-arrested-two-with-200-kg-ganja-in-mahasamund-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund Crime: 50 लाख रुपये के 200 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, ओडिशा से कार में लेकर जा रहे थे रायपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund Crime: 50 लाख रुपये के 200 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, ओडिशा से कार में लेकर जा रहे थे रायपुर
Sat, 01 Jul 2023 05:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:47 PM IST
सार
महासमुंद के रास्ते आए दिन गांजे की तस्करी की जाती है। पुलिस ने इसकी रोकथाम के लिए अभियान छेड़ रखा है। वर्ष 2023 में अबतक गांजे के 58 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं और 110 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 200 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने कार सहित गांजा जब्त कर लिया है। उसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला सिंघोडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
महासमुंद के रास्ते आए दिन गांजे की तस्करी की जाती है। पुलिस ने इसकी रोकथाम के लिए अभियान छेड़ रखा है। वर्ष 2023 में अबतक गांजे के 58 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं और 110 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। इनसे करीब 11 करोड़ 2 लाख रुपये का 4408 किलो गांजा पुलिस जब्त कर चुकी है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त दो करोड़ के 53 वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। बहरहाल इस मामले में पुलिस नें नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किय है।
विज्ञापन