{"_id":"68a71a3e7c0667850a016e23","slug":"chairman-of-housing-board-planted-tree-under-one-tree-in-name-of-mother-campaign-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण, आगामी योजनाएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण, आगामी योजनाएं बताईं
Thu, 21 Aug 2025 06:38 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:38 PM IST
सार
गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह एक महत्वपूर्ण अभियान है। 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत हम पूरे प्रदेशभर में हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से भी लक्ष्य लेकर पौधारोपण कर रहे हैं।
विज्ञापन
गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महासमुंद में गुरुवार को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव शामिल हुए। महासमुंद पहुंचने पर अनुराग सिंहदेव का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, विधायक राजू सिन्हा, भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा नेता एवं पदाधिकारियों ने ईडब्ल्यूएस कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड मचेवा परिसर में कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर मां के नाम पौधे लगाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर 100 से अधिक कल्पतरू, गुल मोहर, आंवला, सिंदूर, पुत्र जीवा जैसे अलग-अलग किस्म के फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह एक महत्वपूर्ण अभियान है। 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत हम पूरे प्रदेशभर में हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से भी लक्ष्य लेकर पौधारोपण कर रहे हैं। इसी के तहत महासमुंद में भी कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया है, इससे डेवलपमेंट का अच्छा वातावरण बनता है। पूर्व की योजनाओं में गृह निर्माण मंडल के घाटे पर जाने के सवालों पर उन्होंने कहा कि, पहले जो छत्तीसगढ़ में बिल्डिंगें बनी थीं, वह हाई राइज बिल्डिंग बन गई थीं, जोकि फ्लैट के रूप में थीं। इसका चलन कम था, इंडिविजुअल हाउस तो बिक गए, लेकिन ऐसे करीब पौने 3 हजार मकान नहीं बिक पाए थे। मेरे आने के बाद करीब 60 प्रतिशत मकानों को सेल आउट किया गया है और हमने चार महीने में 168 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। जगह चयन को लेकर भी कुछ दिक्कतें हुई थीं। शेष बचे 40% मकानों को भी हम जल्द ही सेल आउट करेंगे। उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड री-डेवलपमेंट प्लान के तहत, छत्तीसगढ़ में नई कार्य योजना लेकर आ रही है। प्रदेशभर में नौ ऐसे प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से एक प्रोजेक्ट महासमुंद जिले का भी शामिल है।
विज्ञापन