Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahadev Betting App: CBI action following revelations by Saurabh; raids conducted at 33 locations

महादेव बेटिंग एप: किराए के खाते खोलकर विदेशों में पहुंचता था पैसा, जब्त डिवाइस और सौरभ से पूछताछ में खुले राज

Sat, 14 Nov 2026 12:25 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 12:25 PM IST
सार

इस छापेमारी के दौरान कई जगह लाइव सट्टा और जुए के पैनल मिले हैं, जिसे सीबीआई ने मौके पर ही बंद करवाया। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इससे जानकारी मिली है कि दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर सट्टे की रकम जमा की जाती थी। 

विज्ञापन
Mahadev Betting App: CBI action following revelations by Saurabh; raids conducted at 33 locations
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महादेव बेटिंग एप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इसके बाद महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बीते कुछ दिनों में छह राज्यों में पैनल ऑपरेटर्स के  33 जगहों पर रेड मारी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में पिछले दिनों छह राज्यों में पैनल ऑपरेटर्स के 33 ठिकानों पर छापेमारी कर ऑपरेटरों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

इस छापेमारी के दौरान कई जगह लाइव सट्टा और जुए के पैनल मिले हैं, जिसे सीबीआई ने बंद करवाया। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इससे जानकारी मिली है कि दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर सट्टे की रकम जमा की जाती थी और हवाला के जरिये विदेशों में पैसे भेजे जाते थे। यह कार्रवाई  सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई। उसे 1 नवंबर 2026 को ओमान से भारत लाया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर रायपुर की स्पेशल कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल सबूतों के आधार पर सवाल-जवाब 
सीबीआई के अनुसार, सौरभ चंद्राकर ने पूछताछ में बताया कि यह प्लेटफॉर्म कैसे काम करता है और भारत में इसके पैनल ऑपरेटरों का नेटवर्क किस तरह फैला हुआ है। जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेजी और डिजिटल सबूतों के आधार पर उससे सवाल-जवाब किए गए। जांच एजेंसी सट्टा एप मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसमें विदेश में मौजूद आरोपी, इस काम में सहायता करने वाले लोग और इससे जुड़े सरकारी अधिकारी शामिल हैं। दूसरी ओर फरार चल रहे अन्य आरोपियों को वापस लाने (प्रत्यार्पण) की प्रक्रिया भी चल रही है।

सीबीआई जांच में क्या मिला सुराग?
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से मामला मिलने के बाद सीबीआई ने महादेव ऑनलाइन बुक’ के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की है। अब तक की जांच से पता चला है कि यह प्लेटफॉर्म विदेश से एक मुख्य कार्यालय के जरिए चल रहा था। भारत में पैनल ऑपरेटरों के एक बड़े नेटवर्क के जरिये काम करता है। ये ऑपरेटर ग्राहकों की आईडी देखते हैं। सट्टेबाजी का पैसा उन बैंक खातों में जमा करते थे, जो दूसरे लोगों के नाम पर या किराये पर खोले गये थे। हवाला के माध्यम से पैसा विदेशों में भेजा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed