फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lover sets himself on fire in front of girls shop

वैलेंटाइन डे : नाकाम इश्क की दास्तां, लड़की ने किया इनकार तो आशिक ने खुद को लगाई आग

Sun, 14 Feb 2021 08:38 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 14 Feb 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Lover sets himself on fire in front of girls shop
छत्तीसगढ़ में लड़की की दुकान के सामने प्रेमी ने खुद को आग लगा ली - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में खुद को आग के हवाले कर दिया। दरअसल, सिरफिरे आशिक संजय तिर्की ने युवती से अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन बदले में न सुनने पर वह पागल हो उठा और युवती की दुकान के सामने ही खुद को आग लगा ली। इसके बाद वह उस दुकान में जा घुसा जहां लड़की काम करती है। 

विज्ञापन


इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद आसपास लोगों ने कंबल और पानी डालकर आग पर काबू पाया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि युवक की कमर के ऊपर का हिस्सा झुलस गया है, सिर्फ चेहरा बचा है। लड़की के दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। वैलेंटाइन डे पर रविवार को पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 22 साल का संजय लाटा पुरानिया पारा का रहने वाला है। उसे कपड़े की दुकान में काम करने वाली लड़की से पहली नजर में प्यार हो गया था। ऐसे में हर दिन वह लड़की का पीछा करने लगा था। इस बीच शनिवार शाम को उसने युवती का रास्ता रोककर उससे अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन लड़की साफ मना कर दिया। वहीं, गुस्से में युवती ने संजय से यह भी कहा कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वह उसके बारे में घर वालों को बता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से निराश होकर संजय ने शराब पी ली और लड़की की दुकान के पास स्थित राय फ्यूल स्टेशन से बोतल में पेट्रोल ले लिया। इसके बाद वह युवती के दुकान के आगे पहुंचा गया। इसके बाद वह लड़की का नाम लेकर आई लव यू कहने लगा। लड़की ने जब ध्यान नहीं दिया तो उसने खुद को आग लगाने की धमकी भी दी।

इसके बाद भी जब लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने खुद को आग लगा ली। इसके बाद वह जलती हालत में लड़की के दुकान में भी जा घुसा। ऐसे में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने कंबल और पानी से आग पर काबू पाया और इसकी सूचना पेंड्रा पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।


इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने जब संजय से सवाल किया तो उसने कहा, ‘मैंने अपनी मर्जी से खुद को आग लगाई है, अब मेरे जीवन में कुछ नहीं है। मैं उस लड़की से प्यार करता हूं। आप मेरा वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर डालकर मुझे फेमस करो।’ हालांकि, कुछ घंटे बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने घटना के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा, ‘गलती हो गई, सॉरी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed