{"_id":"63ad82361ff3a87dd00f73b6","slug":"loss-of-more-than-rs-20-lakh-due-to-fire-in-tent-house-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर खाक, शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर खाक, शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका
Thu, 29 Dec 2022 05:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:34 PM IST
सार
अंदर रखा सारा सामान आग की चपेट में आ चुका था। टेंट हाउस में रखे बांस और त्रिपाल धू-धू कर जल रहे थे। चारों ओर धुआं भर चुका था। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक टेंट हाउस में रखा ज्यादातर सामान जलकर खाक हुआ था।
विज्ञापन
टेंट हाउस में लगी भीषण आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार तड़के एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका जताई जा रही है। आग से 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा क्षेत्र में शिवम टेंट हाउस है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे किसी ने टेंट हाउस से धुंआ निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फायरब्रिगेड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया था। किसी तरह फायरकर्मी टेंट हाउस के अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन
अंदर रखा सारा सामान आग की चपेट में आ चुका था। टेंट हाउस में रखे बांस और त्रिपाल धू-धू कर जल रहे थे। चारों ओर धुआं भर चुका था। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक टेंट हाउस में रखा ज्यादातर सामान जलकर खाक हुआ था। टेंट हाउस मालिक उधम सोधवानी चकरभाटा कैंप के रहने वाले हैं।