{"_id":"6607d623036e7c5644021009","slug":"lok-sabha-elections-2024-congress-released-40-star-campaigners-list-for-chhattisgarh-see-here-list-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, यहां देखें लिस्ट
Sat, 30 Mar 2024 02:36 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:36 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, राज बब्बर, अलका लांबा, कन्हैया कुमार समेत कुल 40 दिग्गज कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
स्टार प्रचारक की सूची में छत्तीसगढ़ से पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, फूलो देवी नेताम, पूर्व गृह मंत्री और महासमुंद प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू, धनेंद्र साहू, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत, जय सिंह अग्रवाल, गुरु रुद्र कुमार और उमेश पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन