{"_id":"6a0d594703987244a900e549","slug":"local-fees-in-government-schools-will-increase-from-new-academic-session-of-high-school-and-higher-secondary-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी छात्रों पर अतिरिक्त बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी छात्रों पर अतिरिक्त बोझ
Wed, 20 May 2026 12:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 20 May 2026 12:18 PM IST
सार
विभागीय आदेश के अनुसार हाई स्कूल के विद्यार्थियों की स्थानीय फीस 410 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। वहीं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को अब 445 रुपये के बजाय 550 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर शुल्क की नई दरें लागू होंगी।
विभागीय आदेश के अनुसार हाई स्कूल के विद्यार्थियों की स्थानीय फीस 410 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। वहीं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को अब 445 रुपये के बजाय 550 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इस फैसले के बाद दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।
नई शुल्क व्यवस्था सरकारी स्कूलों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में भी लागू होगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूलों के संचालन, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से फीस में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में वर्तमान में करीब 56 हजार स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 56 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें 44 लाख से अधिक छात्र सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में फीस बढ़ोतरी से स्कूलों को अतिरिक्त वित्तीय संसाधन मिलने की संभावना जताई जा रही है।