फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   liquor shop employees looted the safe, four arrested in Raipur

Raipur: विदेशी शराब दुकान के कर्मचारियों ने ही किया तिजोरी पर हाथ साफ; ले भागे सवा 36 लाख रुपये, चार गिरफ्तार

Thu, 30 May 2024 06:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 30 May 2024 06:18 PM IST
सार

विदेशी शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही शराब दुकान से लाखों रुपये की चोरी कर ली। मामला रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान का है।

विज्ञापन
liquor shop employees looted the safe, four arrested in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही शराब दुकान से लाखों रुपये की चोरी कर ली। मामला रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान का है। कर्मचारियों ने ही विदेशी शराब दुकान की बिक्री रकम 36 लाख 76 हजार 120 रुपये चोरी किए थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 33 लाख 57 हजार 650 रुपये जब्त किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक,  खमतराई थाना क्षेत्रांतर्गत रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान में प्लेसमेंट के माध्यम से कृष्ण कुमार बंजारे, साहेब लाल बंजारे, मनमोहन आडिल और रोशन कन्नौजे को काम करते थे। इसमें से रोशन कन्नौजे मुख्य विक्रयकर्ता, कृष्ण कुमार बंजारे और साहेब लाल बंजारे विक्रेता के पद पर नियुक्त किये गये थे। इसके अलावा मनमोहन आडिल शराब दुकान में गार्ड के रूप में काम करता था। प्रार्थी अमित शर्मा ने थाना में बताया कि चारों लोगों ने पैसा चोरी करने की नियत से शराब दुकान में मारपीट करने का बहाना बनाया।
विज्ञापन


 इसके बाद मुख्य विक्रेता के साथ सांठ-गांठ कर मुख्य विक्रेता और अन्य लोगों के साथ दुकान के अंदर रखें शराब की बिक्री रकम 36 लाख 76 हजार 120 रुपये को चोरी कर बोरी में भरकर लेकर चले गये। अमित शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि मुख्य विक्रेता रोशन कन्नौजे ने जान बुझकर उन लोगों के साथ मिलकर तिजोरी की चाबी दुकान में ही छोड़कर चला गया था और गार्ड मनमोहन आडिल के फोन से सूचना मुख्य विक्रेता को देने पर मुख्य विक्रेता पुलिस वाले को शराब दुकान में लूट हो गयी है, कुछ लोग मारपीट कर पैसा लूट रहे हैं, बताया गया। इस प्रकार शराब दुकान के ही कर्मचारियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दुकान में काम करने वाले कर्मचारी कृष्ण कुमार बंजारे, साहेबलाल बंजारे, मनमोहन आडिल और रोशन कन्नौजे से कड़ाई से पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने योजना बनाकर शराब दुकान से बिक्री रकम को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 33 लाख 57 हजार 650 रुपये किया है। 

गिरफ्तार आरोपी

  • कृष्ण कुमार बंजारे (34वर्ष) निवासी थाना खरोरा, रायपुर
  • साहेबलाल बंजारे (38वर्ष) निवासी थाना लवन, बलौदाबाजार
  • मनमोहन आडिल (25वर्ष) निवासी थाना धरसीवा, रायपुर
  • रोशन कन्नौजे (32वर्ष) निवासी थाना पलारी,बलौदाबाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed