{"_id":"6293fd004c148e76544c1b63","slug":"lightning-strike-leaves-three-dead-nine-injured-in-jashpur-district-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में बिजली गिरने से 3 की मौत, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में बिजली गिरने से 3 की मौत, 9 घायल
Mon, 30 May 2022 04:43 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जशपुर
पीटीआई, जशपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 30 May 2022 04:43 AM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजशपुर जिले की पंद्रापथ पुलिस चौकी सीमा के अंतर्गत बुर्जुडीह गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।
विज्ञापन
जशपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव के साप्ताहिक बाजार में एक छोटे से भोजनालय में बिजली गिरी, जिससे 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इस हादसे में भोजनालय के मालिक की 12 वर्षीय बेटी सहित तीन और लोगों की पास के इलाके में स्थित बलरामपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को आरबीसी (राजस्व पुस्तक परिपत्र) प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया साथ ही अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।