{"_id":"651051d4585f65c74d0936c1","slug":"landslide-occurred-on-kk-rail-line-due-to-rain-jagdalpur-chhattisgarh-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: केके रेल लाइन पर हुआ लैडस्लाइड, 10 यात्री ट्रेनें और 28 मालगाड़ी रद्द; 6 ट्रेनों के बदले रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: केके रेल लाइन पर हुआ लैडस्लाइड, 10 यात्री ट्रेनें और 28 मालगाड़ी रद्द; 6 ट्रेनों के बदले रूट
Sun, 24 Sep 2023 08:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 24 Sep 2023 08:49 PM IST
सार
बारिश के चलते बस्तर को आंध्र प्रदेश के कोत्तावालसा से जोड़ने वाली केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड होने से रेल यातायाता पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश के चलते बस्तर को आंध्र प्रदेश के कोत्तावालसा से जोड़ने वाली केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड होने से रेल यातायाता पूरी तरह से ठप हो गया। बताया जा रहा है कि ओडिशा के मनाबार और जरती रेलवे स्टेशन के बीच केके (किरंदुल-कोत्तावालसा) रेलवे लाइन पर रविवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया है। पहाड़ का कुछ हिस्सा टूटकर ट्रैक पर गिर गया।
विज्ञापन
हीराखंड एक्सप्रेस सहित कई यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को ओडिशा के कोरापुट रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अफसर राहत टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक से पत्थर और मिट्टी हटाने का काम जारी है। अफसरों ने बताया हादसे की सूचना मिलने के बाद युद्धस्तर पर ट्रैक को ठीक करवाने का कार्य जारी है। डीआरएम पूरे कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मार्ग बहाल होने में सोमवार सुबह तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
रेलवे लाइन बाधित होने की वजह से करीब 10 यात्री ट्रेनों को रद्द और 6 यात्री ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसके साथ ही किरंदुल से आयरन लेकर जाने वाली करीब 28 मालगाड़ियों की आवाजाही भी फिलहाल रोक दी गई है।
विज्ञापन