{"_id":"690315ebce40239429033ac0","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-in-korba-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसे के बाद वाहन चालक फरार, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसे के बाद वाहन चालक फरार, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Thu, 30 Oct 2025 01:47 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:47 PM IST
सार
स्थानीय लोगों की माने तो भारी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है, लेकिन हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मानिकपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत के फाटक के पास गुरुवार की देर रात सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जहां राहगीरों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
फाटक के पास से सुरेश कुमार निर्मलकर गुजर रहा थे, जो सुभाष ब्लॉक डी-53 निवासी हैं। उन्होंने देखा कि रेलवे स्टेशन मानिकपुर के सामने मुख्य मार्ग की साइडिंग रोड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसकी उम्र करीब 35-40 वर्ष है। दाहिने कान में सुनहरे तार जैसी बाली और हाथ की अंगुली में अंगूठी पहने है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की माने तो भारी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है, लेकिन हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता नहीं चल सका है। मानिकपुर चौकी में पदस्थ सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की, जहां मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और आसपास पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रख दिया गया है।
विज्ञापन