{"_id":"6a143c1db5f85e16190520de","slug":"yatari-bas-ki-chpet-me-baik-svaar-ek-ki-maut-do-ghayal-korba-news-c-1-1-noi1487-4320620-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत; बस चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत; बस चालक फरार
Mon, 25 May 2026 06:55 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:55 PM IST
सार
कोरबा में भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। उरगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
korba
विस्तार
सोमवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में राहगीर और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन
घायलों को 112 की मदद से अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान जितेंद्र कंवर के रूप में हुई है। घायल मोनू सिंह और रोशन तिर्की का उपचार अस्पताल में जारी है। मृतक और घायल तीनों कोरबा के इमलीडुग्गू बस्ती के निवासी हैं। बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है कि हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोयला लोड ट्रेलरों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। कई भारी वाहन गलत दिशा में भी खड़े रहते हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 24 मई 2026 को ही सड़क पर जाम की खबर प्रकाशित हुई थी, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की।