फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Workers' warning If payment is not received then they will kill themselves, MP workers create ruckus in Korba

मजदूरों की चेतावनी: भुगतान नहीं मिला तो यहीं जान देंगे, एमपी के श्रमिकों का कोरबा में बवाल

Thu, 05 Sep 2024 03:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 05 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के 50 मजदूरों ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग से बकाया भुगतान न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या की धमकी दी है।

विज्ञापन
Workers' warning If payment is not received then they will kill themselves, MP workers create ruckus in Korba
मध्य प्रदेश के मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी उमरिया जिले के 50 लोगों ने पसान मैं रेंजर कार्यालय के पास डेरा डाल दिया। उन्होंने कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कामकाज का भुगतान जल्द नहीं किया जाता है तो वह यहीं पर मर जाएंगे। 

विज्ञापन


कोरबा जिले के वन परीक्षेत्र पसान से संबंधित यह मामला है  कुछ समय पहले वन विभाग ने सीपतपारा क्षेत्र में पौधारोपण और फेंसिंग से संबंधित कामकाज कराया है। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के 50 से अधिक लोगों को इस काम में शामिल किया गया था। रोजगार की दृष्टि से इन लोगों ने वन विभाग के इस काम में रुचि ली। भुगतान की बारी आई तो इन लोगों को वन विभाग ने परेशान करना शुरू कर दिया। रेंजर से लेकर नीचे के अधिकारी और कर्मचारी की हरकतों ने ग्रामीण क्षेत्र के इन लोगों की मुश्किल  बढ़ा दी। इसलिए अब यह लोग भुगतान के लिए यहां डेरा डाले हुए हैं
विज्ञापन


मजदूर रोशनी बाई ने बताया कि उन्हें फोन कर एमपी से छत्तीसगढ़ के पसान में वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बुलाया गया जिसके बाद फिनिशिंग और पौधा रोपण का काम कराया गया।50 मजदूरो से मजदूरी कराई गई मजदूरों ने बताया कि त्योहार के समय उन लोगों को 50 लोगो को बांटने 55000 दिए गए थे और बाकी रकम बाद में देने की बात हुई थी। हम लोग अधिकारी के फोन पर यहां पहुंचे हैं लेकिन अब भुगतान की बात नहीं की जा रही है और परेशान किया जा रहा है। अगर हमें बकाया भुगतान नहीं मिलता है तो हम यहीं पर मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मजदूर लालबाई ने बताया कि एमपी से पहले पसान वन रेंज ऑफिस पहुंचे जहां रेंजर से भुगतान की मांग की गई नहीं देने पर पिछले 7 दिनों से परिसर के बाहर परिवार सहित रुके हुए हैं जब उन्हें वहां से भगाया गया तब परिवार सहित आज योग कलेक्ट परिसर पहुंचे और कलेक्टर से न्याय की गुहार की मांग कर रहे हैं अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह सामूहिक रूप से फांसी लगाकर जान देने की बात कही है।


पसान रेंजर रामनिवास दहायक नहीं बताया कि खेती के समय मजदूर नहीं मिलने के कारण एमपी से मजदूर काम करने आए हुए थे जहां उनका कुछ भुगतान किया गया है और कुछ बाकी है कागजात पूरी हो गई है पास होने के बाद उन्हें वेतन दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed