फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Wood smugglers are fearlessly destroying forests in Katghora forest

Korba: कटघोरा वनमण्डल में लकड़ी तस्कर बेखौफ होकर उजाड़ रहे जंगल, सैकड़ों पेड़ों की हो गई अंधाधुन कटाई

Sat, 20 Jan 2024 05:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 05:26 PM IST
सार

ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में गुरसियां सलीहाभाठा बंजारी के बीट से सैकड़ो पेड़ की अवैध कटाई जोरों पर है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी चोरो द्वारा साजा, धौरा प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी की अवैध कटाई में निरंतर बेखौफ लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Wood smugglers are fearlessly destroying forests in Katghora forest
लकड़ी तस्कर उजाड़ रहे जंगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा वनमंडल में रोजाना जंगलों से हो रही पेड़ों की अवैध कटाई वन विभाग को इसकी जानकारी ही नहीं, लकड़ी माफिया उजाड़ रहे जंगल, वन अधिकारी खामोश ,वन विभाग की निष्क्रियता के चलते जंगल में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई। वन विभाग की निष्क्रियता के चलते जंगल में लगातार हो रही है।

विज्ञापन

 

ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में गुरसियां सलीहाभाठा बंजारी के बीट से सैकड़ो पेड़ की अवैध कटाई जोरों पर है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी चोरो द्वारा साजा, धौरा प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी की अवैध कटाई में निरंतर बेखौफ लगे हुए हैं। अवैध कटाई का कार्य खुलेआम चल रहा है। अंधाधुंध कटाई से जंगल अब ठूठ मे बदलने लगे हैं। अवैध कटाई पर वन विभाग का मौन रहना आश्चर्यजनक है, फिर भी वन विभाग के अधिकारियों का आंख मूंदकर बैठना यह साबित करता है की वन रक्षक जगल का भ्रमण न कर अधिकारियों की सेवा में लगे हुए है। ग्रामवासीयों से पुछने पर पता चला है की बीट गॉर्ड जहां कार्य रहा है वही जाते है तथा शिक्षक की तरह आना जाना करते है मात्र मुख्यालय में समान रख कर अधिकारी को दिखावा करते है।

विज्ञापन


पुर्व में इसी लपरवाही के चलते मानगुरु जंगल में बड़ी बेदर्दी से पेड़ की कटाई हुई थी जिस पर केवल खानापूर्ति के लिए छोटे कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई हुई थी अब देखने वाली बात है कि इस तरह की पेड़ की कटाई को वन विभाग किस तरह रोकने का प्रयास करता है। जिससे वनो की सही निगरानी हो सके।वन परिक्षेत्र जंगलों के संरक्षण संवर्धन तथा वनों की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिवर्ष क्षेत्र में लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर रही है किंतु पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में वन विभाग पूरी तरह असफल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि बीट गार्ड के लापरवाही के चलते पेड़ कटाई का मामला सामने आया है। एतमा नगर रेंज के रेंजर डी के खाडे ने बताया कि पेड़ कटाई के मामले में कुछ लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है बहुत जल्द इस मामले में कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed