फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Woman dies after falling into river while catching crab in Korab

Korba: प्रेमी जोड़े ने पहले पी शराब फिर केकड़ा पकड़ते समय नदीं में गिरी महिला,दो दिन तक घर में शव रखे रहा युवक

Fri, 10 Nov 2023 05:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 10 Nov 2023 05:03 PM IST
सार

कोरबा में सुदूर वनांचल क्षेत्र में बीस वर्षीय युवक अपने से दोगुनी उम्र की महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। इस जोड़े ने पहले शराब का सेवन किया। इसके बाद केकड़ा पकड़ने नाला जा पहुंचे जहां  महिला गश खाकर गिर गई।

विज्ञापन
Woman dies after falling into river while catching crab in Korab
शव को घाट में ले जाते पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में सुदूर वनांचल क्षेत्र में बीस वर्षीय युवक अपने से दोगुनी उम्र की महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। इस जोड़े ने पहले शराब का सेवन किया। इसके बाद केकड़ा पकड़ने नाला जा पहुंचे जहां  महिला गश खाकर गिर गई। युवक जैसे- तैसे महिला को घर तो ले आया, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सका। वह दो दिनों तक महिला के शव को घर में ही रखे रहा। इसकी भनक परिजनों को तब लगी जब वे घर पहुंचे। सूचना मिलते ही हरकत मे आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच  में जुटी है।

विज्ञापन

 

यह मामला जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रावा के आश्रित ग्राम चचईहा पारा की है। दरअसल बुधवार की सुबह चौकी प्रभारी मंगतुराम अपना काम निपटा रहे थे। इसी दौरान चचईहा पारा के कुछ ग्रामीण पहुंचे।  ग्रामीणों ने जो जानकारी दी वह पुलिस के लिए भी चौंकाने वाली थी। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी मरकाम को बताया कि गांव में सुखसेन धनुहार 20 वर्ष व 38 वर्षीय शुकवारो बाई पति पत्नी की तरह रहते थे। सोमवार की दोपहर दोनों ने शराब का सेवन कर लिया इसके बाद केकड़ा पकड़ने नाले की ओर चले गए। नाले के करीब पहुंचते ही शुकवारों गश खाकर गिर गई। सुखसेन उसके होश में आने का इंतजार करता रहा, लेकिन वह बेसुध पड़ी रही। आखिरकार सुखसेन शुकवारों को कंधे में उठाकर जैसे तैसे घर ले आया, जहां महिला ने दम तोड़ दी। 

विज्ञापन

 


सुखसेन महिला के शव को दो दिन से घर में रखा हुआ है। जिसकी जानकारी उन्हें मंगलवार की शाम उसके घर पहुंचने पर हुई है। यह खबर सुनते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस चौकी प्रभारी श्री मरकाम ने आला अफसरों को मामले से अवगत कराया। उनके निर्देश पर वे अपनी टीम के साथ गांव जा पहुंचे, जहां सुखसेन के घर महिला की लाश मिली। पुलिस को शव निरीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर में कुछ निशान मिले। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि महिला को उठाकर लाते समय नशे में धुत सुखसेन कई स्थानों पर गिरा था, जिससे महिला को मामूली चोटें आई थी। बहरहाल पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी की। मामले में घटना  पोस्टमार्टम उपरांत मृतिका के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।  मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को खाट में लेकर किया पांच  किमी का सफर

जटगा पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल ग्राम पंचायत रावा का आश्रित ग्राम चचईहा पारा घने जंगल और पहाड़ी के उपर बसा हुआ है। जहां पुलिस पहुंच तो गई, लेकिन शव को नीचे लाने कोई साधन नही था। ऐसे में चौकी प्रभारी श्री मरकाम ने आरक्षक धर्मेंद्र जगत, चिरंजीवी प्रताप सिंह, गगन जायसवाल व सुपेत सिंह के साथ शव को खाट में उठाकर नीचे लाने का फैसला किया। वे शव को खाट में लेकर करीब पांच किलोमीटर का सफर तय कर मैदानी इलाके में पहुंचे, तब कहीं जाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सकी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed