फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Weather took a turn drizzle increased cold people are taking help of bonfire in Korba

Korba: मौसम ने ली करवट, रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, अलाव का सहारा ले रहे हैं लोग

Sat, 20 Jan 2024 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 07:19 PM IST
सार

पोड़ी बहार निवासी महेंद्र पटेल ने बताया कि वह फील्ड में नेट केबलेंग का काम करते हैं मौसम परिवर्तन के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा सुबह से ही हो रही रुक-रुक के बारिश के कारण काम काफी प्रभावित रहा। 

विज्ञापन
Weather took a turn drizzle increased cold people are taking help of bonfire in Korba
बारिश ने बढ़ाई सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है दो दिन पहले रुक-रुक कर रिमझिम बारिश के बाद काली घटा छाई हुई थी। शनिवार की सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होने लगी जो दिन भर सिलसिला जारी रहा। सुबह ऑफिस दफ्तर और स्कूल जाते समय लोगों को हल्की बारिश का सामना करना पड़ा वहीं दोपहर के वक्त भी शहर के इलाकों में बारिश होने लगी जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 

सुबह से ही शहर के चौक चौराहों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे थे इसके अलावा कई लोग चार दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई मौसम की मिजाज बदलने के कारण ठंड भी काफी तेज थी और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे थे। शहर के मुख्य चौक एसईसीएल मुड़ापार, सुभाष चौक, बुधवारी बाजार चौक के आसपास निहारिका घंटाघर लोग अलाव का सहारा ले रहे थे।

विज्ञापन

 

पोड़ी बहार निवासी महेंद्र पटेल ने बताया कि वह फील्ड में नेट केबलेंग का काम करते हैं मौसम परिवर्तन के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा सुबह से ही हो रही रुक-रुक के बारिश के कारण काम काफी प्रभावित रहा जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान का सामना करना भी पड़ा। बुधवारी निवासी सुमित दास महंत ने बताया कि ऑफिस के काम से उन्हें सुबह ट्रेन पकड़नी थी झमाझम हुई बारिश के कारण वह स्टेशन नहीं पहुंच पाए और ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा स्कूल कॉलेज ऑफिस जाने वाले ऐसे कई लोग हैं जिन्हें मौसम के मिजाज का सामना करना पड़ा। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के सड़के भी सुन नजर आए वही बाजार है पर लोग भी कम नजर आए वही लोग अधिकांश समय घर पर ही समय बताते नजर आए।


 

मौसम विभाग की माने तो आने वाले पिछले दो दिनों तक और मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वहीं जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आदित्य सिसोदिया ने बताया कि ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।बारिश में न भीगे वही गर्म कपड़ो का सहारा ले। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले। ऐसे मौसम खासकर बच्चे और बुजुर्ग को अधिक प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed