{"_id":"6620be4f8f73a266fb0ae12c","slug":"watch-video-elephants-blocked-the-road-for-half-an-hour-in-korba-chhattisgarh-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Watch Video: हाथियों ने आधा घंटा रोड रखा जाम, गांव के पास ही जमाया है डेरा, वन विभाग ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Watch Video: हाथियों ने आधा घंटा रोड रखा जाम, गांव के पास ही जमाया है डेरा, वन विभाग ने दी ये चेतावनी
Thu, 18 Apr 2024 12:08 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:08 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में कटघोरा वन मंडल के कोरबी–चोटिया मार्ग को हाथियों ने आधे घंटे के लिए जाम कर दिया। जिसका वीडियो भी राहगीरों ने बनाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कोरबी–चोटिया मार्ग पर हाथियों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में हाथियों ने सड़क पार करते हुए जाम लगा दिया। आधा दर्जन से अधिक हाथियों को देखकर राहगीरों की भी भीड़ एकत्रित हो गई और हाथियों को देख रुकने के बाद कई लोगों ने अपने मोबाइल पर इस दृश्य को कैद किया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को रोका।
कहां की है घटना
ये पूरी घटना कटघोरा वन मंडल के कोरबी–चोटिया मार्ग की है। घटना बुधवार देर शाम का बताई जा रही है। एक के बाद एक हाथी सड़क पार कर रहे थे। जहां हाथियों को देख लोग 500 मीटर पहले ही रुक गए। बताया जा रहा है कि हाथी जब सड़क पार कर रहे थे इस दौरान एक चार पहिया वाहन गुजरने ही वाला था कि ड्राइवर की नजर हाथियों पर पड़ी और उसने वाहन को रोका और बैक गेयर लेते वापस गया। इसके बाद से राहगीर रुक गए और हाथियों को सड़क पार करते हुए अपने मोबाइल में वीडियो कैद किया।
विज्ञापन
गांव के नजदीक हाथियों का डेरा
बताया जा रहा है कि हाथी अलग-अलग झुंड में इस इलाके में विचरण कर रहे हैं। कभी हाथी सड़क के इस बार तो कभी उसे पर हो रहे हैं यह नजारा पिछले तीन से चार दिनों से बना हुआ है। बताया जा रहा है की हाथियों का झुंड जिस इलाके से गुजर रहा है वहां दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है।
वन विभाग ने दी ये चेतावनी
वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची और लोगों को आवाज ना करने से रोका। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। हाथियों के झुंड में दो बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि शाम होते ही जंगल की ओर न जाएं। वहीं, किसी तरह का हाथियों के साथ छेड़छाड़ ना करें।