फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers beat accused after misdeeds with 65 year old woman in Korba

मानवता शर्मसार: कोरबा में 65 वर्षीय बुजुर्ग को बनाया हवस का शिकार...फिर हुई पिटाई; घर में भी किया था ये कांड

Sat, 06 Dec 2025 12:22 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 06 Dec 2025 12:22 PM IST
सार

कोरबा में खेत में काम करने गई 65 वर्षीय महिला से युवक ने दुष्कर्म किया और धमकाया। पीड़िता के बताने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। 
 

विज्ञापन
Villagers beat accused after misdeeds with 65 year old woman in Korba
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कोरबा जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। आरोपी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उरगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गांव से लगे खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान युवक की बुरी नजर पड़ी और उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। यह बात किसी और को बताने पर भी जान से मारने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुकमा में दो सूने मकानों में चोरी: पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा, दो नाबालिग निरुद्ध; आभूषण बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस घटना के बाद किसी तरह बुजुर्ग महिला घर लौटी और अपने बच्चों को पूरी बात बताई। तत्काल इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। वहीं ग्रामीण इस घटना के बाद आक्रोशित हो गए और आरोपी युवक की तलाश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है। घर से निकलते समय उसने अपने पिता का पैर भी तोड़ दिया था। गांव वाले उसकी हरकतों से परेशान हैं। आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed