फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   wild bear killed after being hit by speeding vehicle on Urga-Patthalgaon National Highway

Korba News: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने जंगली भालू को मारी टक्कर, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने की ये मांग

Mon, 09 Feb 2026 05:32 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 05:32 PM IST
सार

कोरबा के उरगा-पत्थलगांव नेशनल हाईवे पर बीती रात जंगली भालू को तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में एक मांग की है।

विज्ञापन
wild bear killed after being hit by speeding vehicle on Urga-Patthalgaon National Highway
जंगली भालू की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा-पत्थलगांव नेशनल हाईवे सड़क को पार कर रहे जंगली भालू को वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद कोसाबाड़ी स्थित डिपो में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उरगा से पत्थलगांव नेशनल हाईवे का निर्माण अभी चल रहा है। इसी मार्ग पर सरदुकला के पास भालू रविवार की रात लगभग आठ बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान भारी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहीं इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन

वहीं सूचना मिलते ही रेंजर मृत्युंजय शर्मा के साथ वन विभाग की टीम पशु चिकित्सक डॉक्टर अंकित शुक्ला के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने जांच के बाद भालू को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को भालू के शव को कोसाबाड़ी डिपो लाया गया, जहां डीएफओ प्रेमलता यादव, एसडीओ एसके सोनी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अभी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे और धरमजयगढ़ रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है। इसकी वजह से यहां पर दुर्घटना होती रहती है। सड़क के दोनों ओर प्रकाश की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सड़क पार करने के लिए ओवरब्रिज या अंडरब्रिज निर्माण की मांग भी की है। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed