फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Unique black and white snake measuring 5 feet was seen sitting among ration items

कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ 'बिल्ली सांप': राशन में था काले-सफेद रंग का सर्प, विलुप्ति की कगार पर है, देखें Video

Sun, 02 Nov 2025 01:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Nov 2025 01:51 PM IST
सार

राशन सामग्री के बीच एक काले-सफेद रंग का सांप बैठा हुआ था, जिसके बाद लोगों ने वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी। टीम ने आकर सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Unique black and white snake measuring 5 feet was seen sitting among ration items
कोरबा में मिला दुर्लभ सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिला जैव विविधता से परिपूर्ण है, जिस कारण सभी क्षेत्रों में दुर्लभ प्रकार के जीवों के साथ दुर्लभ सांप मिलते हैं। ऐसा ही एक दुर्लभ सांप देखने को मिला मानिकपुर क्षेत्र की जेपी कॉलोनी में स्थित एक घर में। पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि सुशील गर्ग ने वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी कि उनके वार्ड के एक घर में अजीबोगरीब सांप मिला है।

विज्ञापन

जितेंद्र शनिवार रात 9.30 बजे जेपी कॉलोनी निवासी दया शंकर मिश्रा के यहां पहुंचे, जहां राशन सामग्री के बीच एक काले-सफेद रंग का सांप बैठा हुआ था, जो फॉरेस्टन कैट स्नेक प्रजाति का सांप था। इसको स्थानीय भाषा में बिल्ली सांप एवं चिंगराज बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सांप कोरबा में पहले भी मिल चुका है, यह सांप हल्का जहरीला होता हैं पर इंसानों के लिए खतरा नहीं होता, फिर उसका सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। सांप के विषय में स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस ली, फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक स्थान में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

दुकान संचालक दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि इस तरह का सांप पहली बार देखने को मिला, जिसका कलर अलग है। जिसे देख कर सूचना स्नेक कैचर को दी गई। जितेंद्र सारथी ने समस्त जिलावासियों से अनुरोध किया है कि कोई भी सांप दिखने पर घबराए नहीं, थोड़ी हिम्मत के साथ धैर्य रखें और हमें सूचना दें।

साथ ही सर्पदंश होने पर तत्काल जिला अस्पताल जाएं, सर्प दंश की सूचना रेस्क्यू टीम को भी देने का आग्रह किया ताकि रेस्क्यू टीम भी समय रहते मदद कुछ कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed