फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two pythons were rescued from KTPS plant in Korba

कोरबा के केटीपीएस प्लांट में अजगर की दहशत: रेस्क्यू टीम ने दो को पकड़ा, स्विच यार्ड एरिया में कर रहे थे विचरण

Mon, 13 Mar 2023 05:50 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 05:50 PM IST
सार

कोरबा के 200 मेगा वाट प्लांट से 2 अजगर  रेस्क्यू किए गए हैं। आरसीआरएस के सदस्यों ने प्लांट से अजगर को पकड़ा। जिसके बाद प्लांट के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। अजगर स्विच यार्ड एरिया में घूम रहे थे।

विज्ञापन
Two pythons were rescued from KTPS plant in Korba
कोरबा के केटीपीएस प्लांट से दो अजगर को रेस्क्यू किया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा जिले के केटीपीएस पूर्व प्लांट में दो विशालकाय अजगर स्विच यार्ड एरिया में घूमते नजर आए। जिसके बाद वहां के सिक्योरिटी अधिकारियों  द्वारा आरसीआरएस संस्था को इसकी सूचना दी। अध्यक्ष अविनाश यादव और उनके साथियों ने दोनों अजगर पकड़ कर जंगल के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


अविनाश यादव  को बीती रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि दो अजगर संयंत्र में भ्रमण कर रहे हैं। जिसके बाद अविनाश ने देरी न करते हुए अपनी टीम के सदस्य सागर साहू के साथ प्लांट पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि दो विशालकाय अजगर स्विच यार्ड एरिया में घूम रहे हैं। जिसका अविनाश व सागर द्वारा सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन


रेस्क्यू के बाद प्लांट में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग को सूचित कर रेस्क्यू के तुरंत बाद अजगर को पास के ही जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed