फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two people died in a tragic road accident car first hit a bike rider in Korba

Korba: दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, कार ने पहले बाइक सवार मारी ठोकर फिर सड़क किनारे ईंटों से जा टकराई

Tue, 20 May 2025 08:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 20 May 2025 08:10 PM IST
सार

कोरबा जिले के भैसमा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित इको कार चालक ने पहले बाइक सवार एक परिवार को ठोकर मारी और फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई।

विज्ञापन
Two people died in a tragic road accident car first hit a bike rider in Korba
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के भैसमा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित इको कार चालक ने पहले बाइक सवार एक परिवार को ठोकर मारी और फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उरगा थाना अंर्तगत भैसमा मोड़ चिकनी पाली में हुई जबरदस्त सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय लोगों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक संभवतः वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ।घायलों को दूसरे वाहन के जरिए मेडिकल कॉलेज कोरबा भेज दिया गया।घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


घायल अस्पताल में इलाज करा रहे दो लोगो की मौत हो गई वही चार लोग घायल है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लगाया है, लेकिन जांच जारी है।बताया जा रहा है कि एको कार पर तीन लोग सवार थे जो भैसमा की तरफ से आ रहे थे जिसमे करतला क्षेत्र के साजापानी निवासी दुर्गा प्रसाद,संतोष महंत और निरजन यादव सवार थे वही बाईक पर केरवाद्वारी निवासी रंजीत कुमार,सरोज कुमार और घसनिन बाई सवार थी तीनो बाइक में सवार होकर कोरबा तरफ से भैसमा की तरफ जा रहे थे इस दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों  की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल उरगा थाना पुलिस को दी गई जहां घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया बताया जा रहा है कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय निरजन यादव और एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही सभी घायलों का इलाज अभी भी जारी है जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो तेज रफ्तार हादसे का कारण बना है जहां बाइक सवार को अपनी चपेट में लेते हुए ईंट पर जा टकरा है नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी और भी लोगों को अपनी चपेट में ले सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed