फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two laborers from Korba died in Maharashtra three are in critical condition a car hit the tractor-trolley from

महाराष्ट्र में कोरबा के दो मजदूरों की मौत: तीन की हालत गंभीर, ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार ने पीछे से मारी टक्कर

Fri, 14 Nov 2025 07:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Nov 2025 07:07 PM IST
सार

कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पांच मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Two laborers from Korba died in Maharashtra three are in critical condition a car hit the tractor-trolley from
महाराष्ट्र में कोरबा के दो मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पांच मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे के बाद जब मृतकों का शव गृह ग्राम पहुंचा इस दौरान हड़कंप मच गया और लोगों के भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि मृतक सुशांत प्रसाद केवट पि. लक्ष्मण प्रसाद केवट, पत्ता कुदरी पारा मंदिर चौक, बाकी मोगरा,दूसरा मृतक प्रशांत सिंह पि. तारा सिंह, पत्ता-जंगल साईड, बाकी मोगरा निवासी। घायल सनी चव्हाण, विशाल शाबू, और राजा यादव,बाकी मोगरा निवासी हैं।

विज्ञापन


पांचों एक बस्ती और आसपास के रहने वाले कोरबा से महाराष्ट्र फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। सभी स्कॉर्पियो वहां पर सवार थे बुधवार की देर रात महाराष्ट्र.के बीड जिले में गन्ने से भरी ट्रैक्टर में स्कॉर्पियो जा टकराया जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना सर पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो वहां सीधे ट्रैक्टर के पीछे घुस गया और वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में सुशांत प्रसाद और प्रशांत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं घायल सनी विशाल और राजा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्हें गंभीर चोटे आई है।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद घायल युवकों ने इसकी सूचना कोरबा में अपने परिजनों को फोन करके दी जहां इस घटना की सूचना मिलते हैं बस्ती में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते हैं महाराष्ट्र पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की जहां महाराष्ट्र पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे महाराष्ट्र से जब मृतक के शव को कोरबा बांकी मोंगरा लेकर पहुचे इस दौरान घर के बाहर लोगों के भीड़ पहले से मौजूद थी। घर पहुंचने के बाद बस्ती में शोक की लहर छा गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल लोगों को भी एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया गया है और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed