फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   two including brother-in-law died after speeding bike collided with tree in Korba

Korba Accident: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Wed, 05 Jul 2023 01:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

Korba Accident: कोरबा में बुधवार को हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
two including brother-in-law died after speeding bike collided with tree in Korba
Accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


किसी काम से निकले थे दोनों 
जानकारी के मुताबिक, रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोड़मा निवासी अंजोर सिंह (38) बाइक से अपनी ससुराज सोनपुरी गांव आया था। यहां से अपने साले जनी राम (22) के साथ दोनों बाइक पर सुबह घर से किसी काम पर जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि रूमगड़ा हवाई पट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


पेड़ से भिड़ते ही दोनों उछलकर दूर गिरे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर दूर तक जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे अंजोर सिंह के सिर पर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसा देख राहगीरों ने 108 को सूचना दी। इस पर एंबुलेंस से घायल जनी राम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- तेज रफ्तार में नियंत्रण खोया
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते अंजोर सिंह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची। शवों की पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed