{"_id":"6a5edfd5c625aa4fa60e70e4","slug":"two-absconding-accused-in-manikpur-robbery-case-arrested-by-korba-police-presented-in-court-and-sent-to-judicial-custody-probe-continues-korba-news-c-1-1-noi1487-4525081-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ₹2 लाख की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दीपक से छीनी थी सोने की चेन और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ₹2 लाख की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दीपक से छीनी थी सोने की चेन और नकदी
Tue, 21 Jul 2026 10:03 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
korba
कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर सहायता केंद्र में हुई लूट की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बीते साल 21 दिसंबर की रात करीब 2:30 बजे पीड़ित दीपक ठाकुर ददरखुर्द क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन, ₹70,000 नगद सहित कुल लगभग ₹2,00,000 मूल्य की संपत्ति लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने मानिकपुर सहायता केंद्र, थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इस मामले में पहले एक आरोपी के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका था। लेकिन दो आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर दोनों की निगरानी की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को दोनों आरोपियों के ठिकाने की पुख्ता सूचना मिली।
कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान- सोमनाथ सेन गुप्ता उर्फ सोमू और सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।