फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Tusker elephant returns again roaming in Pali range destroying crops of many farmers in Korba

Korba: दंतैल हाथी की फिर हुई वापसी, पाली रेंज में कर रहा विचरण, कई किसानों की फसलों को किया बर्बाद

Wed, 04 Sep 2024 01:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 01:22 PM IST
सार

कोरबा में तांडव मचाने के साथ ही नी लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले दंतैल हाथी एक बार फिर से कोरबा पहुंच गया है। चांप-जांजगीर और बिलासपुर जिले में ग्रामीणों को दहशत में डालने वाला हाथी पाली क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

विज्ञापन
Tusker elephant returns again roaming in Pali range destroying crops of many farmers in Korba
दंतैल हाथी की फिर हुई वापसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में तांडव मचाने के साथ ही नी लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले दंतैल हाथी एक बार फिर से कोरबा पहुंच गया है। चांप-जांजगीर और बिलासपुर जिले में ग्रामीणों को दहशत में डालने वाला हाथी पाली क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथी डोंगानाला,गणेश पुल और मुनगाडीह गांव में किसानों की फसलों को रौंद चुका है। वन विभाग ग्रामीणों को सचेत रहने को कहा है।

विज्ञापन


कोरबा जिले में जंगली हाथी दहात का पर्याय बन चुके है। हाथी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। हाथियों के कारण जान माल का नुकसान लगातार जारी है। पिछले माह तीन लोगों की जान लेकर पहले चांपा जांजगीर फिर बिलासपुर जिले का रुख करने वाला दंतैल हाथी एक बार फिर से कोरबा पहुंच गया और कटघोरा वनमंडल के पाली रेंज में विचरण कर रहा है। हाथी ने हाल ही में डोंगानाला,गणेश पुल,मुनगाडीह गांव में जमकर तबाही मचाई हैं। कई किसानों की फैसलों को बबार्द कर चुका हाथी ईलाके में विचरण कर रहा है,जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग हाथी पर नजर जमाए हुए है और लोगों को उसके करीब नहीं जाने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन


रेंजर पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि वन विभाग हाथी द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन कर रहा है ताकी प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके। दिन रात विभाग के कर्मचारी हाथी के विचरण पर नजर रखे हुए हैं ताकी कोई अनहोनी ना हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed