फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Truck driver dies tragically due to overspeeding in Geevra mine

CG News: गेवरा खदान में ओवरस्पीड से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, सिर पर लगी चोट... मौके पर तोड़ा दम

Thu, 09 Oct 2025 09:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 09:00 PM IST
सार

गेवरा खदान में गरुड़ ट्रांसपोर्ट कंपनी के 35 वर्षीय चालक सनुप तिग्गा की हादसे में जान चली गई। ओवरस्पीडिंग से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ढलान पर नियंत्रण खोने के बाद छलांग लगाते हुए सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Truck driver dies tragically due to overspeeding in Geevra mine
गेवरा खदान में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपका थाना अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के रोड सेल की गाड़ी वेस्ट एमटी चौक गेवरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कोयला परिवहन में लगे इस वाहन की रफ्तार ढलान में तेज हो गयी थी और जिसके कारण वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया और गाड़ी ढलान में तेजी से दौड़ने लगी तो उसने सम्भवतः अपने आप को बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगा दी या फिर असंतुलित होकर खुद ही गिर पड़ा । लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और सिर में संघातिक चोट लगने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक गेवरा परियोजना में गरुड़ ट्रांसपोर्ट कंपनी (GTP) के रोड सेल गाड़ी का चालक था। वाहन आगे जाकर कोयला के ढेर से टकराकर थम गई। इस घटनाक्रम के घटित होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय सनुप तिग्गा है, मूलत जयपुर का रहने वाला है झाबर बस्ती में किराए के मकान पर रहता था आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed