फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Triple murder revealed Hurt by not getting outstanding money Jairam committed suicide after killing his wife a

ट्रिपल मर्डर का खुलासा: बकाया पैसा नहीं मिलने से आहत जयराम ने पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद की थी आत्महत्या

Tue, 14 May 2024 02:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 May 2024 02:41 PM IST
सार

कोरबा जिले में तीन लोगों की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। तीनों के शव एक ही कमरे में खून से लथपथ मिले थे। पति-पत्नी सहित दो साल की बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन
Triple murder revealed Hurt by not getting outstanding money Jairam committed suicide after killing his wife a
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में तीन लोगों की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। तीनों के शव एक ही कमरे में खून से लथपथ मिले थे। पति-पत्नी सहित दो साल की बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन

 

मामला जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकरीचोली का है। मृतक जयराम रजक पत्नी सुजाता रजक और उनकी दो साल की बच्ची की लाश मिली थी। 

विज्ञापन

 

दरअसल मकान निर्माण की बकाया रकम न मिलने से मृतक जयराम रजक ने पत्नी और बच्ची को मौत के घाट उतारने के के बाद खुद भी आत्महत्या कल ली थी। मृतक ने घटना को अंजाम देने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। आरोपी संतोषी पति लाल सिंह सिलयारीभांठा निवासी मकान निर्माण का बकाया पैसा नहीं दे रही थी जिससे आहत होकर पत्नी और बच्ची को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाटापारा में मासूम सहित दंपत्ति की लाश अपने ही कमरे में गुरुवार की सुबह मिली थी। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे वे घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया मामले को प्रथमदृष्टया हत्या मान जांच शुरू की गई घटना की तह तक जाने तह तक जाने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके बुलाया गया था पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसके आधार पर जांच कर वही शुरू की गई।


उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि विवेचना के दौरान घटना स्थल से मृतक जयराम रजक का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला जिसमें मकान निर्माण का बकाया राशि 188100रुपये सिलयारीभांठा निवासी संतोषी पति लाल सिंह के द्वारा नहीं देने से आत्महत्या करने जा रहा हूं ऐसा सुसाइड नोट में लिखा हुआ था। जिसके आधार पर मृतक के साथ काम करने वाले मिस्त्री लेबर और रेज के बयान के आधार पर अपराध धारा 306 के तहत संतोषी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच कार्यवाही करते हुए आरोपीय न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed