फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   tractor hit three bike riders in Pali area two death

Korba: पाली में नहीं थम रहे सड़क हादसे, ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत, एक लड़ रहा जिंदगी से जंग

Thu, 15 Jun 2023 11:51 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 11:51 AM IST
सार

पाली थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर जारी है। ट्रैक्टर की टक्कर से दो भाईयों की मौत हो गई तो वहीं दो दिन पूर्व ही मिक्चर वाहन ने चार नाबालिगों को टक्कर मारी थी। 

विज्ञापन
tractor hit three bike riders in Pali area two death
पाली पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर वाहन ने ग्राम डुमरकछार के पास बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दो दिन पूर्व ही चैतमा के पास मिक्चर वाहन ने चार नाबालिगों को कुचल दिया था। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डुमरकछार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो की मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पाली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों के नाम रामू और विष्णु मरकाम हैं। दो भाईयों की मौत से ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन ने समझाईश दी तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पाली थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। जहां सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई थी। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed