फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Ticket brokerage was going on under guise of Choice Centre Railway Police arrested accused in Korba

Korba: चॉइस सेंटर की आड पर चल रही थी टिकट की दलाली, रेलवे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 13 May 2024 05:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 May 2024 05:48 PM IST
सार

रेलवे आरपीएफ पुलिस ने कोरबा के दर्री जमनीपाली निवासी आशिफ शेख नामक 27 वर्षीय युवक को टिकट दलाली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूनिक ऑनलाइन और चॉइस सेंटर नामक दुकान चलाया करता है।

विज्ञापन
Ticket brokerage was going on under guise of Choice Centre Railway Police arrested accused in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे आरपीएफ पुलिस ने कोरबा के दर्री जमनीपाली निवासी आशिफ शेख नामक 27 वर्षीय युवक को टिकट दलाली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूनिक ऑनलाइन और चॉइस सेंटर नामक दुकान चलाया करता है। इसने बोर्ड लगा रखा है जिसमें तमाम सुविधाओं के साथ रेलवे रिजर्वेशन करने का भी उल्लेख है। आरोपी आरोपी से 9 रिजर्वेशन टिकट 4चालू टिकट और 5 पुराना टिकट जप्त किया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर लैपटॉप और मॉनिटर भी जप्त किए गए हैं। रेल पुलिस के अनुसार आरोपी पर्सनल यूजर आईडी के जरिए टिकट बनाया करता था।उसके विरुद्ध धारा 143 के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रेलवे आरपीएफ पुलिस को काफी लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि दर्री जलगांव चौक के पास यूनिक ऑनलाइन और चॉइस सेंटर चलता है जहां रेलवे टिकट की दलाली की जाती है। पर्सनल यूजर आईडी के जरिए टिकट तैयार कर लोगों को अधिक दाम पर भेजता है जब आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां जांच कार्रवाई शुरू की इस दौरान पर्सनल आईडी से टिकट बनाना पाया गया जिसके पास से नौ टिकट बरामद किया गया कार्यवाही करते हुए कंप्यूटर लैपटॉप समेत अन्य सामान को जब्त किया गया।  
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि यूनिक ऑनलाइन और चॉइस सेंटर में सीएसईबी एनटीपीसी टेंडर फॉर्म भरा जाता है। इसके अलावा जीएसटी ई फिलिंग रेलवे रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड अपडेट बिजली बिल ड्राइविंग लाइसेंस वाहन बीमा के अलावा कार्ड जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा आय प्रमाण पत्र जाति और निवास प्रमाण पत्र का काम किया जाता है जिसका बोर्ड बाहर लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed