फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three friends went to bathe in the Hasdeo River one drowned in Korba

कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, एक की डूबने से हुई मौत, जानकारी होते ही परिवार में पसरा मातम

Wed, 05 Nov 2025 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Nov 2025 01:46 PM IST
सार

कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती करण घाट के पर पुरानी बस्ती ब्राह्मण मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ स्नान करने सुबह के वक्त आए हुए थे।

विज्ञापन
Three friends went to bathe in the Hasdeo River one drowned in Korba
हसदेव नदी में डूबने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती करण घाट के पर पुरानी बस्ती ब्राह्मण मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ स्नान करने सुबह के वक्त आए हुए थे जहां 12 वर्षीय निखिल अपने दो दोस्तों के साथ नहा रहा था अचानक गहरे पानी में समा जाने के कारण वह डूब गया इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया बाकी दो दोस्त दौड़ते हुए मौके से भाग कर घर पहुंचने के बाद घटनाक्रम की जानकारी उसके परिजनों को दिये।

विज्ञापन

 
हंसते नदी पर पहले से ही काफी संख्या में लोग सुबह से ही कार्तिक स्नान करने आए हुए थे जहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और डूबे हुए बच्चे की तलाश शुरू की। वहीं इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए नगर सेवा की रेस्कयू टीम को मौके पर बुलाने सूचना दी गई। उसके रेस्कयू करने से पहले ही बस्ती वासियों के द्वारा रेस्क्यूबकर शव बरामद किया। कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया। वहीं परिजनों का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रत्येकदर्शी हर्ष कुमार ने बताया की तीन दोस्त थे और दो दोस्त बाद में आये उसके बाद सभी कपड़ा निकाल नहा रहे थे। जहा नदी में चुंबकअप से पैसे की तलाश में निखिल और उसके अन्य साथी नदी के उसे तरफ जा रहे थे अचानक डूब गया जहां उसने भी उसे बचाने का प्रयास किया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 12 वर्षीय निखिल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए हसदेव नदी आया हुआ था जहां डूबने से उसकी मौत हो गई आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता जा रहा है कि मृतक निखिल 6 वी का छात्र था और तैरना नहीं आता था हसदेव नदी में कम पानी का बहाव होने की बात कहते नदी पार कर रहे थे। मासूम निखिल का पिता निजी कंपनी में ठेका कर्मी है वह इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed