फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three-day state festival begins in district

CG: जिले में तीन दिवसीय राज्य उत्सव का आगाज, कटघोरा विधायक रहे मुख्य अतिथि

Mon, 03 Nov 2025 10:03 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 10:03 AM IST
सार

कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2025 का तीन दिवसीय आगाज हो चुका है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने उद्घाटन किया।दिलीप षड़ंगी के जसगीतों पर देर रात तक दर्शक झूमते नजर आए। वहीं विभागीय स्टॉलों में अन्नप्राशन-वन उत्पाद प्रदर्शनी, कलेक्टर अजीत वसंत ने योजनाओं की सराहना की।

विज्ञापन
Three-day state festival begins in district
जिले में तीन दिवसीय राज्य उत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर कोरबा जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्घाटन विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से ही तेजी से विकास हो रहा है और वर्तमान सरकार शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया, जिसमें शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। राज्योत्सव के मुख्य आकर्षण के केंद्र सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय प्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी,  सूफी, लोकगीत गायक राहुल ठाकुर, तबला वादक प्रयत पांडे, बांसुरी वादक साखू राम खैरवार, आद्या कौशिक, परमानंद सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, करतला, कटघोरा पाली की छात्राओं सहित अन्य कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गईं। देर रात्रि तक गायक षड़ंगी के जसगीत एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर दर्शक झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्योत्सव स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि पटेल सहित अन्य अतिथियों द्वारा सभी स्टॉल का अवलोकन किया गया। महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में अतिथियों द्वारा नन्हें शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही वन विभाग के स्टॉल में स्थानीय उत्पादों का अवलोकन कर उनके निर्माण एवं उपयोग से अवगत हुए।


कलेक्टर अजीत वसंत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय एवं कैबिनेट मंत्री देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों के निर्देशन में जिले में शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed