फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two women burnt to death in Korba fire

कोरबा में ठंड बनी जानलेवा: अलाव तापते समय झुलसीं दो महिलाएं, इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 15 Jan 2026 10:28 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 10:28 PM IST
सार

कोरबा जिले में कड़ाके की ठंड से बचने के प्रयास जानलेवा साबित हो रहे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अलाव तापते समय आग की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मामलों में इलाज के दौरान पीड़िताओं ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two women burnt to death in Korba fire
अलाव से झुलसकर दो महिलाओं की जान गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कड़ाके की ठंड से राहत पाने के प्रयास में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना करतला थाना क्षेत्र के बाड़मार निवासी 57 वर्षीय गुरुवारी बाई के साथ हुई, जिन्हें अलाव से झुलसने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवारी बाई रजगामार इलाके के आमादाड की रहने वाली थीं और एक माह पहले लकवाग्रस्त होने के बाद से अस्वस्थ चल रही थीं।

विज्ञापन


गुरुवारी बाई के परिजन प्रमिला अघरिया ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए 12 तारीख की शाम अपने कमरे में आग जलाकर ठंड से राहत पा रही थीं। इसी दौरान वे आग की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की इंदिरा नगर बस्ती में भी ऐसी ही एक घटना में 38 वर्षीय रूबी देवी की ठंड से राहत पाने के लिए अलाव तापते समय कपड़े में आग लगने से मौत हो गई। यह घटना 5 तारीख को हुई थी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया था, जहा 15 तारीख गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रूबी देवी घर के पास जल रहे अलाव के पास ठंड से बचने के लिए गई थीं, तभी यह हादसा हुआ। रूबी देवी को बचाने की कोशिश कर रहे 22 वर्षीय जगदीश कुमार भी इस आगजनी में झुलस गए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed