{"_id":"63f9b11507021d941c0e1053","slug":"thief-hiding-in-the-house-attacked-the-former-tehsildar-with-an-ax-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: घर में छिपकर बैठे थे चोर, मकान मालिक पहुंचा तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: घर में छिपकर बैठे थे चोर, मकान मालिक पहुंचा तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 25 Feb 2023 12:26 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:26 PM IST
सार
चोरी करने घुसे चोर ने पकड़े जाने के डर से मकान मालिक पूर्व तहसीलदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीखपुकार मचने पर आरोपी भागने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक को धरदबोचा, लेकिन दो रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
हमले में घायल तहसीलदार और पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के बेन्द्ररकोना गांव में रिटायर्ड तहसीलदार के घर में घुसकर मारपीट करने की घटना प्रकाश में आई है। इस सिलसिले में कोरबा की सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना से पहले आरोपियों के द्वारा मौके पर दो बार आग लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव बेन्द्ररकोना गाव में पिछली रात हुई घटना में पूर्व तहसीलदार शिव नारायण सिंह घायल हो गए। रायपुर में एक वैवाहिक समारोह के बाद जब वे अपने घर लौटे तो यहां पर पहले से छिपकर बैठे हुए दीपक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जबकि पहचाने जाने के डर से उसके 2 साथी फरार हो गए मकान मालिक शिवनारायण सिह ने बताया कि पूर्व में वे तहसीलदार थे। 2011 में रिटायरमेंट होने के बाद बेन्द्ररकोना गांव में जमीन लेकर रहते है पत्नी बेटी घर गयी है और चार बेटे है जो बाहर नौकरी करते है।
विज्ञापन
जब वो रात लगभग 9 बजे घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। उसने गांव में रहने वाले दो लड़के को बुलाया जो उसके बाड़ी और घर का चौकीदारी का काम करते है तब वो सीधे अंदर घुसे तो बाथरूम में छिप कर बैठा हुआ था मोबाइल का टार्च मारा उसके बाद उसने हाथ मे रखे टांगी से हमला कर दिया चीखपुकार मचाने पर दोनों चौकीदार युवक दौड़ते हुए आये और चोर को पकड़ कर रखा इसकी सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर को दी और पकड़ कर ले गयी।
विज्ञापन
घायल पूर्व तहसीलदार ने यह भी बताया कि गांव में रहने वाले युवक उन्हें पिछले कई महीनों से परेशान कर रहे हैं उनकी गैर मौजूदगी में घर के पैरावट में आग लगा चुके हैं इसकी शिकायत उसने पहले भी पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। सब इंस्पेक्टर प्रेमचंद साहू ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी होने पर अपराध दर्ज करने के साथ गांव में ही रहने वाले दीपक पटेल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।