फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   teacher caught with woman in tribal boys hostel in korba

अय्याशी का अड्डा बना हॉस्टल: महिला को बाहर से लाकर रंगरेलिया मना रहा था प्रभारी अधीक्षक, DEO ने किया सस्पेंड

Tue, 24 Jan 2023 02:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Jan 2023 02:32 PM IST
सार

मामले की जांच पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई। उनके प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी अधीक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो के निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसमें बताया गया है कि शासकीय प्राथमिक स्कूल मोहनपुर संकुल केंद्र चंद्रोटी विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
teacher caught with woman in tribal boys hostel in korba
छात्रावास प्रभारी अधीक्षक और महिला को हिरासत में लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो को महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला और प्रभारी अधीक्षक को हिरासत में थाने ले गई। जहां पर महिला के ससुर ने दोनों के खिलाफ शिकायत की है। इसके बाद  जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी अधीक्षक टोप्पो को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन




आपत्तिजनक हालत में देख छात्रों ने बाहर से लगाया ताला
जानकारी के मुताबिक, लैंगी गांव स्थित प्री- मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में प्रदीप कुमार टोप्पो सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। उन्हें अधीक्षक नहीं होने के चलते उनका भी प्रभार मिला हुआ था। आरोप है कि प्रदीप टोप्पो शनिवार रात एक महिला को लेकर हॉस्टल पहुंचे थे। कमरे में महिला के साथ उनको आपत्तिजनक हालत में देखकर कर्मचारियों और छात्रों ने बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


रात भर कमरे में बंद रखा था छात्रों ने
आदेश में कहा गया है कि, 21 जनवरी की रात करीब 9.30 बजे प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में प्रदीप कुमार टोप्पो एक लड़की को अश्लील कार्य के लिए लेकर आए। इसके बाद रात 11.30 बजे छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने उनके कमरे के बाहर ताला लगा दिया। पसान थाना पुलिस ने 22 जनवरी को अधीक्षक के कमरे का ताला खोला और लेकर गई। इसका प्रतिवेदन प्राप्त हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाली से किया अटैच
आदेश में आगे कहा गया है कि, सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) के विपरीत पाया गया है। जिसे देखते हुए  प्रदीप कुमार टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक टोप्पो का मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाली होगा। निलंबन अवधि में उनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed