फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Snake catcher team rescues snake from Sarvamangala temple

Korba News: सर्वमंगला मंदिर में सांप ने डाला डेरा तो लोग करने लगे पूजा, सुरक्षा को देखते हुए किया गया रेस्क्यू

Thu, 23 Feb 2023 05:06 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 05:06 PM IST
सार

सर्वमंगला मंदिर में पिछले कुछ दिनों से सांप ने डेरा जमा रखा था। जिसके बाद यह लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया। कई लोगों ने पूजा करना शुरू कर दिया। लेकिन, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने स्नैक कैचर टीम को सूचना दी जिसके बाद सांप को रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Snake catcher team rescues snake from Sarvamangala temple
सांप को रेस्क्यू करते स्नैक कैचर टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा के सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में एक सर्प को रेस्क्यू किया गया। स्नैक कैचर टीम ने उसे सही जगह पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि काफी दिन से सांप को मंदिर परिसर में देखा जा रहा था। आवासीय क्षेत्र में इसकी उपस्थिति होने पर सुरक्षा को लेकर स्नेक कैचर को जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


हसदेव नदी के किनारे  सर्वमंगला मंदिर स्थित है। कई दशक से मंदिर में देवी की पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। खबर के अनुसार कुछ दिन से मंदिर के आसपास एक सांप को विचरण करते देखा जा रहा था। गुरुवार को एक बार फिर मंदिर के पुरोहित के आवास में सांप को देखा गया। जिस पर परिवार की चिंता बढ़ गई। 
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक मयंक पांडेय ने बताया कि पिछले तीन दिनों से नाग सांप मंदिर के आसपास घूम रहा है। मंदिर परिसर के अंदर भक्त उसे देख रहे हैं जिससे भक्तगण के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ था लोग पूजा अर्चना करते रहे। उन्होंने बताया कि अब तक सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन सुरक्षा के दृष्टि से स्नैक कैचर की टीम को दी गई जिससे रेस्क्यू किया गया। स्नैक कैचर जीतेंद्र सारथी ने बताया कि सांप मंदिर परिसर में था जिसे लोग पूजा अर्चना कर रहे थे लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ था। रेस्क्यू कर उसे जंगल मे छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले सांपों की उपस्थिति बनी हुई है जो कभी भी कहीं भी नजर आ जाते हैं। देहरादून की एक टीम ने कोरबा पहुंचकर इस बारे में अध्ययन किया और पाया कि यहां पर कई प्रजातियां दुर्लभ किस्म की है। इनके संरक्षण के लिए कई प्रकार के काम कोरबा जिले में किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed