{"_id":"648eae0b07ef84e7bf070bd5","slug":"shopkeeper-commits-suicide-by-hanging-after-quarrel-with-wife-in-korba-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी: झगड़े के बाद पत्नी गई थी मायके, बेटा घर लौटा तो पंखे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी: झगड़े के बाद पत्नी गई थी मायके, बेटा घर लौटा तो पंखे से लटकता मिला शव
Sun, 18 Jun 2023 12:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:41 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि, शंकर शराबी पीने का आदी था और पत्नी के बार-बार मायके जाने से भी परेशान था। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शंकर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दुकानदार ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। दुकानदार का शव उसके ही घर में पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी गुस्से में मायके चली गई। वहीं दुकानदार ने बेटे को कुछ सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया। बेटा जब घर लौटा तो पिता का शव फांसी से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, काशी नगर निवासी शंकर पाल (33) चौपाटी पर नाश्ते का ठेला लगाता था। शंकर का शनिवार को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि शंकर शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इस पर शंकर उसे मायके जाने के लिए कहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो पत्नी मायके चली गई। वहीं शंकर ने बेटे को सामान लेने के लिए दुकान पर भेज दिया था।
विज्ञापन