{"_id":"64494c6c6ec669c8f60e25e6","slug":"secl-employee-dead-body-found-in-kitchen-in-korba-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"किचन में मिला एसईसीएल कर्मचारी का शव: पत्नी और बच्चों को झगड़ा कर घर से निकाला, फिर दो दिन से खुद अंदर बंद था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किचन में मिला एसईसीएल कर्मचारी का शव: पत्नी और बच्चों को झगड़ा कर घर से निकाला, फिर दो दिन से खुद अंदर बंद था
Wed, 26 Apr 2023 09:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Apr 2023 09:38 PM IST
सार
थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सपन कुमार शराब पीने का आदी था। उसकी मौत को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक मौत लग रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
किचन में मिले खून के निशान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल के एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बुधवार को घर के किचन में पड़ा मिला है। कर्मचारी की नाक से खून बहने के निशान मिले हैं। कर्मचारी ने खुद को दो दिन से घर में बंद कर रखा था। इससे पहले झगड़ा कर उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घर से निकाल दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग दर्ज कर लिया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कि दीपिका कॉलोनी में घटना हुई। कंपनी के कर्मचारी सपन कुमार बिंझवार, वेल्डर कैटेगरी 3 में काम करता था। बताया गया कि कर्मचारी का उसके परिवार से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन्हें घर से निकाल कर खुद अकेले रह रहा था। पत्नी और बच्चों के जाने के बाद दो दिन से घर का दरवाजा भी नहीं खुला था। इस पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर किचन में सपन कुमार का शव पड़ा हुआ था। उसकी नाक से खून बहा था जो फर्श पर जम चुका था। इस पर पड़ोसियों ने उसके परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सपन कुमार शराब पीने का आदी था। उसकी मौत को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक मौत लग रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन