फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Salma Sultana Murder Love Salma Sultana's DNA tested

Salma Sultana Murder: प्यार, धोखा और कत्ल...ऐसे खुला 5 साल से गायब सलमा सुल्ताना की जमीन में दफ्न लाश का राज

Sat, 21 Oct 2023 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 07:39 PM IST
सार

पांच साल बाद पुलिस ने सलमा सुलताना की गुमसूदगी के मामले को रिओपन किया। तस्दीक के दौरान पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद जो खुलासा हुआ ये पुलिस के लिए भी चौकाने वाला था।

विज्ञापन
Salma Sultana Murder Love Salma Sultana's DNA tested
सलमा सुलताना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल पहले 21 अक्तूबर 2018 को सलमा सुलताना का कत्ल कर निर्माणाधीन सड़क के किनारे दफन कर दिया गया था। इसे बड़ा संयोग कहेंगे कि पांच साल पहले 21 अक्तूबर को सलमा का कत्ल हुआ था और आज 21 अक्तूबर को उसके कंकाल का डीएनए रिपोर्ट आया है। रिपोर्ट में साफ हो गया है कि पुलिस को मिला कंकाल सलमा सुलताना का ही है।

विज्ञापन


पांच साल बाद पुलिस ने सलमा सुलताना की गुमसूदगी के मामले को रिओपन किया। तस्दीक के दौरान पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद जो खुलासा हुआ ये पुलिस के लिए भी चौकाने वाला था। पता चला कि साल 2018 में उसे मार कर सड़क के किनारे दफन कर दिया गया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी। कुछ माह पूर्व संदेहियों के निशानदेही पर पुलिस कोहड़िया के समीप नेशनल हाइवे के किनारे खुदाई की मगर पुलिस के हाथ कुछ नही लगा। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में फोकस किया। कुछ दिनों बाद ही आरोपी मधुर साहू और उसके दोनो साथी पकड़े गए। 

विज्ञापन

 

सैटेलाइट तस्वीर के जरिए पुख्ता इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर कोहड़िया के पास नेशनल हाईवे के किनारे खुदाई की गई। पुलिस को मौके से कंकाल मिला। मगर बगैर डीएनए टेस्ट के पुलिस मामले की हकीकत से काफी दूर थी। लिहाजा नरकंकाल का फिमर बोन के सैंपल और सलमा सुलताना की मां का ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। करीब एक माह बाद डीएनए रिपोर्ट आई है। जिसमे साफ हो गया है कि कंकाल समला सुलताना का है। इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में कोरबा पुलिस अब जाकर पूरी तरह सफल हुई है। सलमा की हत्या मधुर साहू और उसके दो साथी कौशल श्रीवास और अतुल शर्मा ने की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed