फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Pile of problems in SECL colony team of Regional Welfare Committee SECL visited in Korba

Korba: एसईसीएल कॉलोनी में समस्याओ का अंबार, क्षेत्रीय कल्याण समिति एसईसीएल की टीम ने किया दौरा

Mon, 02 Jun 2025 04:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 04:16 PM IST
सार

कोरबा में क्षेत्रीय कल्याण समिति एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के सदस्यों के द्वारा एसईसीएल कॉलोनी बांकीमोगरा सुराकक्षार और बलगी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को बहुत सारी समस्याओं से अवगत होना पड़ा।

विज्ञापन
Pile of problems in SECL colony team of Regional Welfare Committee SECL visited in Korba
टीम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में क्षेत्रीय कल्याण समिति एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के सदस्यों के द्वारा एसईसीएल कॉलोनी बांकीमोगरा सुराकक्षार और बलगी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को बहुत सारी समस्याओं से अवगत होना पड़ा। एसईसीएल कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 300 क्वार्टर हैं जो अधिकांश लोग इस पर अभी भी काबिज है केवल दो से ही अभी कर्मचारी हैं जो क्वार्टर पर रहते हैं। जिन्हें कंपनी से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है इस क्षेत्र में समस्याओं का भंडार है आज भी रोड जर्जर है कॉलोनी गंदगी से भरा हुआ है। बरसात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


वहीं एसईसीएल कमी राजेश कुमार ने बताया जिस क्वार्टर पर वह रहता है उसकी हालत बद से बदतर है क्वार्टर जर्जर हो गया कई जगह से पानी का दिशा हो रहा है पहली बरसात में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा कभी भी कोई घटना घट सकती है। एसईसीएल कर्मी जगदीश कुमार ने बताया कि एसईसीएल कॉलोनी के अलावा आसपास काफी समस्या बनी हुई है यहां जो लोगों को व्यायाम के लिए जिम बनाए गए वह जर्जर हो चुका है वही पर्याप्त सुविधा भी नहीं है गंदगी का आलम है ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार टीम को समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस विशेष ध्यान नहीं दिया जाता इस बार उम्मीद है कि इस टीम के आने से उनकी जो भी समस्याएं हैं वह जल्द से जल्द पूरी होगी। कल्याण समिति के सदस्यगण ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होकर  त्वरित कार्यवाही  करने के लिए स्टाफ ऑफिसर सिविल एवं क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक को कहा जिसको संज्ञान में लेते हुए स्टाफ ऑफिसर सिविल ने प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण एवं साफ सफाई के कार्य को जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी मोगरा में व्यायाम शाला की हालत बहुत ज्यादा जर्जर है जिसे नए सिरे से बनाने का भी प्रयत्न किया जाएगा ऐसा प्रबंधन द्वारा कहा गया बलगी उपक्षेत्र क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कल्याण समिति ने बलगी उपक्षेत्र की साफ सफाई एवं अन्य कल्याणकारी कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की निरीक्षण दल में मुख्य रूप से क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री केपी सिंह स्टाफ ऑफिसर सिविल श्री पटेल साहब कार्मिक प्रबंधक श्री शुक्ला साहब उप क्षेत्रीय अभियंता शर्मा साहब एवं कल्याण समिति  के सदस्य श्री सूर्यकांत शैलेंद्र सिंह समारु टंडन माधव सिंह गौतम चैटर्जी जय मुखर्जी मनोज कटारिया कृष्ण कुमार वीरभान जे गिरी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed