{"_id":"6411fade4de55d36140d84c3","slug":"people-angry-for-not-removing-illegal-encroachment-from-secl-land-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: एसईसीएल की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाने पर नाराज हुए लोग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: एसईसीएल की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाने पर नाराज हुए लोग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Wed, 15 Mar 2023 10:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:35 PM IST
सार
अवैध कब्जा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के नेतृत्व में उपक्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र अधीनस्थ सुराकछार बलगी उपक्षेत्र में एसईसीएल द्वारा अर्जित जमीन पर बाहरी तत्वों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। अवैध कब्जा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के नेतृत्व में उपक्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले कब्जा हटाने और मूल खातेदारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक वापस करने सबंधी ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद हरकत में आते हुए प्रबंधन के अधिकारियों ने कब्जा हो रहे स्थल पहुंचकर कब्जा धारियों को 72 घण्टे में जगह खाली करने का नोटिस जारी किया था। लेकिन तीन दिन बाद भी कार्रवाई नही होने पर आज पुनः प्रबन्धक दफ्तर का गेट जाम कर दो घंटे तक धरना दिया। उपक्षेत्रीय प्रबन्धक की छुट्टी पर रहने के कारण कल तक का समय देते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। और चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने के लिए मजबूर न करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुराकछार क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर शर्मा रॉड लाइन और वार्ड 56 के पार्षद पति हरि साहू द्वारा भारी वाहनों को खड़ा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर अपनी जमीन की वापसी की पुरानी मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि एसईसीएल के स्थानीय अधिकारी का सरंक्षण प्राप्त होने के कारण कब्जा को हटाने में पीछे हट रहे हैं और ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन