फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Pastor committed suicide after not getting money back told truth in voice recording in Korba

Korba: रुपये वापस नहीं मिलने पर पास्टर ने की आत्महत्या, वॉइस रिकॉर्डिंग में बताया सच, बच्चों के लिए कही ये बात

Sun, 12 May 2024 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 May 2024 03:23 PM IST
सार

कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाता निवासी पास्टर रमाशंकर पाटले ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने दो लोगों को 11 लाख रूपये दिये थे लेकिन दोनों व्यक्ति रुपये वापस नहीं लौटा रहे थे, जिससे परेशान होकर पास्टर ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Pastor committed suicide after not getting money back told truth in voice recording in Korba
पास्टर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाता निवासी पास्टर रमाशंकर पाटले ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने दो लोगों को 11 लाख रूपये दिये थे लेकिन दोनों व्यक्ति रुपये वापस नहीं लौटा रहे थे, जिससे परेशान होकर पास्टर ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले पास्टर ने एक सुसाइड नोट लिखा है और एक वॉइस रिकॉर्डिंग भी की है  जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक पास्टर रमाशंकर पाटले ने कोरबा के शरद एस मसीह को 6 लाख रुपये और बांकीमोंगरा के रंजीत रात्रे को 5 लाख रुपये दे रखा था लेकिन दोनों ही रुपये वापस नहीं दे रहे थे। रंजीत रात्रे ने तो कटघोरा थाना में कथित रूप से पास्टर को बुलवाया, जहां उसे धमकाया और जेल भिजवा देने की धमकी भी दी। शरद एस मसीह भी पैसा देने में आनाकानी कर रहा है। बताते हैं कि शरद एस मसीह पिछले कुछ माह से रायपुर जाकर रहने लगा है।

विज्ञापन

 

 

इतनी बड़ी रकम वापस नहीं मिलने से पास्टर रमाशंकर पाटले परेशान और तनाव में थे। कथित रूप से इसी वजह से पास्टर ने गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे मृतक पास्टर रमाशंकर पाटले द्वारा लिखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि पास्टर की वाइस रिकार्डिंग उपलब्ध है, जो उन्होंने अपने परिचित एक वरिष्ठ अधिवक्ता को मृत्यु पूर्व भेजा है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर शव का पंचनामा करवाई किया गया परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच करवाई की जा रही है।

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed