फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Opening a front against the DSPM plant management, the main gate was locked

Korba: डीएसपीएम प्रबंधन के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, मुख्य गेट पर की तालाबंदी; पानी नहीं आने से हैं नाराज

Tue, 18 Jul 2023 09:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने डीएसपीएम प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। लोगों का आरोप है कि प्लांट के दो नंबर गेट से भारी वाहनों का लगातार परिचालन हो रहा है। घरों में पानी ठीक से नहीं आ रहा।

विज्ञापन
Opening a front against the DSPM plant management, the main gate was locked
मुख्य द्वार पर तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी वाहनों के परिचालन से क्षतिग्रस्त हो रहे पानी के पाईपलाईन से आक्रोशित वार्ड नंबर 18 के लोगों ने डीएसपीएम प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। लोगों के प्रदर्शन के कारण प्रबंधन सकते में आ गया है। लोगों का आरोप है कि प्लांट के दो नंबर गेट से भारी वाहनों का लगातार परिचालन हो रहा है। जिससे घरों में पानी की सप्लाई होने वाली पाईपलाईन में टूट-फूट हो रही है और घरों में पानी ठीक से नहीं आ रहा।

विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 18 में रहने वाले लोगों ने डीएसपीएम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर धरने पर बैठे गए और प्रंबधन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों के प्रदर्शन के कारण प्लांट से न तो कोई बाहर आ पा रहा है और न ही कोई बाहर जा पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि प्लांट के दो नंबर गेट से निकलने वाले भारे वाहनों के कारण घरों तक सप्लाई होने वाले पानी की पाईपलाईन क्षतिग्रस्त हो जा रही है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या को लेकर जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। यहीं वजह है कि लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए प्लांट के अधिकारी वार्ता के लिए बाहर भी आए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की उनके साथ नोक-झोंक भी हुईं।

विज्ञापन

प्लांट के एक नंबर गेट के पास प्रदर्शन करने के साथ ही स्थानीय लोग दो नंबर गेट के पास भी जमा हो गए। भारी वाहनों के पहिए थामकर उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों ने स्पष्ट रुप से कह दिया है कि प्रबंधन जब तक क्षतिग्रस्त पाईपलाईन की मरम्मत नहीं करवाता और दोबारा इस तरह की स्थिति निर्मित न हो। इस बात का ठोस आश्वासन नहीं देता। उनका प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। 4 घंटे के आंदोलन के बाद डीएसपीएम अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस्ती वासियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द गेट को बंद कर दिया जाएगा। वहीं कोई दूसरा विकल्प तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed