फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   oil company security guard committed suicide in korba

सुरक्षा गार्ड ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी: सुसाइड नोट में लिखा- 10 हजार के लिए ससुराल वालों ने मेरी जान ले ली

Wed, 01 Feb 2023 01:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Feb 2023 01:00 PM IST
सार

जीआरपी इंस्पेक्टर भास्कर पानीग्रही ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन
oil company security guard committed suicide in korba
मोहम्मद साहिल अपनी पत्नी के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव तड़के लोको पायलट ने ट्रैक पर पड़ा देखा तो आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त कराई गई। युवक कोरबा की एक ऑयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। रेलवे पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने 10 हजार रुपये के लिए उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया है। फिलहाल मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन




कोरबा की ऑयल कंपनी में पदस्थ था
जानकारी के मुताबिक, चांपा के पास मंगलवार देर रात एक युवक का शव रेलवे पुलिस को मिला था। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस कोरबा पहुंची तो पता चला कि मरने वाला युवक बिलासपुर निवासी मोहम्मद साहिल (25) था, जो कोरबा की एक ऑयल कंपनी में पदस्थ था। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि, 10 हजार के लिए ससुराल वालों ने जान ले ली। मेरी लाश ससुराल वालों को न देकर अब्बू और अम्मी को देना।
विज्ञापन




एक साल पहले हुई थी शादी, पांच दिन पहले बना था पिता
सुरक्षा गार्ड मोहम्मद साहिल की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी ने पांच दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है। अभी वह अस्पताल में है। इसके चलते पत्नी को जानकारी नहीं दी गई है। साहिल के ससुर ने मोहम्मद हुसैन ने बताया कि उसने रुपयों के इंतजाम को लेकर परेशानी बताई थी। उन्होंने कहा कि, हम इसकी व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन तब तक उसने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




घर के डस्बिन में मिला मोबाइल और चाबी
बताया जा रहा है कि अस्पताल से पत्नी की डिस्चार्ज कराने के लिए रुपयों की जरूरत थी। उसके लिए ही रुपयों के इंतजाम की बात सामने आ रही है। वहीं ससुर मोहम्मद हुसैन ने यह भी बताया कि उसका दामाद घर में डस्टबिन पर मोबाइल और अपनी गाड़ी का चाबी फेंक कर आया था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बाद मे साफ-सफाई के दौरान पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed