Korba: प्यार का हुआ कत्ल, शादी का दबाव बना रही थी संतोषी, सोनू ने उतारा मौत के घाट
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में फिरौती मांगने की जानकारी भी मिली थी जिसके बाद जांच पड़ताल तेज की गई। सोनू वर्मा पर हमें शुरू से ही संदेह था। पूछताछ में उसने अधिक भ्रमित करने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में संतोषी विश्वकर्मा की हत्या करने के साथ शव को दफन करने के मामले का खुलासा हो गया है। 31 वर्षीय सोनू वर्मा सहित पांच आरोपियों को इस सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संतोषी के लापता होने के दो दिन बाद उसके पिता ने इस बारे में बांगो थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया कि कई तथ्यों पर जांच करने के साथ सीडीआर की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
संतोषी विश्वकर्मा को लेकर बना हुआ रहस्य आखिरकार उजागर हो गया। संतोषी विश्वकर्मा गायब हो गई थी गुमशुदगी वाले दिन उसकी हत्या करने के साथ आरोपियों ने डेड बॉडी को पाली के झरिया जंगल में दफना दिया था। संतोषी के पिता के द्वारा 30 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में फिरौती मांगने की जानकारी भी मिली थी जिसके बाद जांच पड़ताल तेज की गई। सोनू वर्मा पर हमें शुरू से ही संदेह था। पूछताछ में उसने अधिक भ्रमित करने का प्रयास किया। इस सिलसिले में सीटीआर ने हमें लोकेशन बताने में सहायता दी।
जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी सोनू और मृतका संतोषी दोनों प्रेम प्रसंग का मामला था, संतोषी घर से सिलाई करने के बहाने दो माह पहले निकली थी इसके बाद उसके परिजनों के मोबाइल पर अपहरण कर 15 लाख की फिरौती की मांग की गई। इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज मांगो थाने में दर्ज किया गया था। जहां कुछ संधियों से पूछताछ की जा रही थी उसके प्रेमी सोनू पर संदेह था जहां कल सोनू और उसके अंदर साथियों ने कोर्ट में आकर सलेंडर कर दिया गया है।