फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   missing girl dead body found in hasdeo river in Korba

Korba: हसदेव नदी में मिली युवती की लाश; सहेली की शादी में शामिल होने गई निकली थी, इसके बाद हो गई लापता

Mon, 29 May 2023 03:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 29 May 2023 03:33 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शी रितेश कुमार ने बताया कि सुबह दोस्तों के साथ डैम की ओर आया हुआ था। इस दौरान उसके नजर उस लाश पर पड़ी] तब उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
 

विज्ञापन
missing girl dead body found in hasdeo river in Korba
एनीकट में शव की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार सुबह एक युवती का शव हसदेव नदी के एनीकट में मिला है। युवती एक दिन पहले से लापता थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों का बयान लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राताखार स्थित हसदेव नदी के एनिकट में सोमवार सुबह लोग नहाने के लिए पहुंचे तो युवती का शव मिला। उसकी शिनाख्त बुधवारी बस्ती निवासी चांदनी चैरसिया (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती अपने सहेली की शादी में जाने के लिए रविवार को घर से निकली हुई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। जिस स्थान पर युवती की लाश मिली है वह कोतवाली और दर्री थाने की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में कुछ देर तक दोनों थानों में सीमा को लेकर मामला फंसा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed