{"_id":"66c87f0053dc4289280bc62f","slug":"minor-school-girl-misdeeds-on-pretext-of-giving-her-a-lift-by-bike-in-korba-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Misdeed Case In CG: लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Misdeed Case In CG: लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार
Fri, 23 Aug 2024 05:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:52 PM IST
सार
कोरबा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली कोरबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय स्कूली छात्रा स्कूल गई हुई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक बाइक सवार से हुई। जो पेशे से ड्राइवर होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जब बाइक सवार रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान छात्र के ऊपर उसकी नजर पड़ी और उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया बताया जा रहा है। बाइक सवार कुछ सामान रखा हुआ था। उसे पड़कर बैठने के लिए छात्रा को कहा सामान छोड़ने के बाद घर छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
छात्र बाइक पर बैठ गई। जहां उसे बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। जब काफी समय बीत जाने के बाद छात्रा घर पहुंची। तब छात्रा डरी सहमी हुई थी। घर वालों को कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
तत्काल इसकी शिकायत परिवार वालों ने कोतवाली थाना पुलिस से की। जहां पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपी की पतासाजी में जुट गई। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के बारे में जानकारी एकत्रित की और उनके रिश्तेदार और ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान युवक पकड़ा गया है और पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहुत जल्द इस मामले में पुलिस खुलासा भी कर सकती है।