फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: 21-Year-Old College Student Dies After Allegedly Being Harassed by Minor, Consumes Poisonous Substance

कोरबा: 17 साल के नाबालिग की छेड़छाड़ से तंग आकर कॉलेज छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जहरीली दवा पीने से मौत

Wed, 09 Sep 2026 03:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

17 वर्षीय किशोर द्वारा कॉलेज छात्रा को परेशान किए जाने और मिलने का दबाव बनाने से तंग आकर छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने नाबालिग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने स्वजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Korba: 21-Year-Old College Student Dies After Allegedly Being Harassed by Minor, Consumes Poisonous Substance
पुलिस थाना पाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की विषैला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन दिन तक उपचार के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने गांव के ही 17 वर्षीय नाबालिग किशोर पर लंबे समय से छात्रा को परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। स्वजनों का कहना है कि किशोर रास्ते में छात्रा का पीछा करता था और उस पर मिलने के लिए दबाव बनाता था। परिजनों के अनुसार इसी प्रताड़ना और छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतका पढ़ाई में काफी अच्छी थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी मां के साथ रहती थी, जबकि उसके दो भाई रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। परिजनों ने बताया कि छात्रा जब भी घर से कॉलेज जाने के लिए निकलती थी, आरोपी किशोर रास्ते में उसका पीछा करता था। आरोप है कि वह छात्रा को बीच रास्ते में रोककर मिलने के लिए दबाव बनाता था। परिवार का यह भी आरोप है कि किशोर छात्रा की मां और भाइयों के नाम सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करने की धमकी दिया करता था। किशोर की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने उसे बुलाकर समझाने का प्रयास भी किया था लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: चाकू की नोक पर महिला का अपहरण, किराए के मकान में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मानसिक तनाव और परेशानी के चलते छात्रा ने 3 सितंबर को जहरीली दवा खा ली। कुछ समय बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छात्रा का तीन दिन तक उपचार चला लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि किशोर द्वारा उसे परेशान किए जाने की जानकारी पुलिस को पहले ही मौखिक रूप से दी गई थी। इसके बावजूद मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए। परिजनों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।

इस संबंध में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी में मृतका के स्वजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed